विदिशा | राजस्थान में विक्षोभ का असर शहर के मौसम पर हो रहा है। इस कारण शुक्रवार को तेज गर्मी रही। पारा 43 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति अभी एक दो दिन तक और बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.0 व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। गुरुवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। दोपहर में पहले गर्म हवाएं चली और इसके बादलों और धूप की आंख मिचौली चली।
आगे क्या : सीहोर कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि लगातार बन रहे विक्षोभ से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले राजस्थान में विक्षोभ से तापमान में कमी थी तो अब एक और विक्षोभ बना है। आने वाले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा कमी या बढ़त नहीं होगी।