पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक से संगठन के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

युवक से संगठन के कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| एक कॉलेज छात्रा द्वारा युवक की धुनाई की वीडियाे वायरल होने के बाद अब दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियाे में एक संगठन के कार्यकर्ता उस युवक की पिटाई लगा रहे जिसकी पिटाई पहले छात्रा लगा चुकी है। विदिशा शहर में ये दोनों वीडियो की दिनभर चर्चा रही। जहां पहले वीडियो में पिटाई के डर से युवक माफी मांगता दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा बहुत दिन से युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने से नाराज थी।

संगठन के लोग हुए सक्रिय

छात्रा द्वारा पीटने का वीडियो आने के बाद एक संगठन के सदस्य सक्रिय हो गए। उन्होंने सिविल लाइंस रोड पर उस युवक को पकड़ लिया। पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। सदस्यों ने वीडियो बनाया और गुरुवार-शुक्रवार की रात में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र झा का कहना है कि कोई भी पक्ष शिकायत करने सामने नहीं आया। वीडियो की जांच करा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...