पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले नगर मेंं निकाला स्वागत जुलूस

तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले नगर मेंं निकाला स्वागत जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को जुलूस के रूप में निकालकर भावभीनी विदाई दी गई।

भास्कर संवाददाता|सिरोंज

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामेश्वरम् जाने से पहले नगर के तीर्थ यात्रियों का स्वागत जुलूस शुक्रवार को निकाला गया। लोगों ने उनका स्वागत कर भावभीनी विदाई दी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जा रही रामेश्वर यात्रा के लिए इस बार नगर के 62 तीर्थ यात्रियों का चयन हुआ है। इन सभी यात्रियों को भव्यता के साथ विदा करने की योजना पूर्व पार्षद तोषमणि पंथी ने बनाई थी। इसी योजना पर शुक्रवार को अमल हुआ। सभी यात्री दोपहर में 12 बजे करीब कठाली बाजार स्थित शीतला माता मंदिर पर एकत्रित हो गए। यहां पर पूर्व पार्षद श्री पंथी तथा पार्षद रिंकू यादव ने सभी का फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद यहीं से तीर्थ यात्रियों का स्वागत जुलूस भी शुरू हुआ। जुलूस में सबसे आगे चल रहे बैंड से सुमधुर धुन गुंजायमान हो रही थी। रामधुन में सभी बुजुर्ग चल रहे थे। चांदनी चौक पर भाजपा नेता रघुवीरसिंह रघुवंशी बगरोदा वालों ने शीतलपेय से सभी बुजुर्गो का स्वागत किया। इसके उपरांत यह यात्रा सिनेमा चौराहा तथा कोर्ट एरिया होते हुए राज बाजार पहुंची़। यहां पर भाजपा नेता रमेश यादव तथा जिला योजना समिति सदस्य रमेश यादव ने सभी का स्वागत किया। सभी यात्रियों को यहां पर खड़ी बस में बैठा कर विदिशा रवाना किया गया। विदिशा से सभी ट्रेन से रामेश्वरम जाएंगे।

खबरें और भी हैं...