परिवेदना निवारण शिविर में शिक्षकों की समस्याओं का हुआ निराकरण
विदिशा| सांची रोड स्थित उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में परिवेदना निवारण शिविर लगाया गया। इस शिविर के जरिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई की गई ।
इस शिविर में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं के स्तर के प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया, वहीं जिला स्तर के आवेदनों की सूची तैयार कर उनके निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए हैं। शिविर में आए शिक्षकों के पंजीयन पंजीयन सहित समस्याओं के आवेदन के लिए अलग-अलग संकुलों के काउंटर बनाए गए थे। शिविर में शिक्षकों ने मुख्य रूप से छठवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान, क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करने, न्यू पेंशन स्कीम, कटोत्रा आदि से जुड़ी समस्याओं के आवेदन दिए। शिविर में बीईओ चारू सक्सेना सहित बीएसी एवं समस्त संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे ।