योजना... कामाख्या देवी मंदिर रवाना हुए तीर्थ यात्री
सिरोंज| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कामाख्या देवी मंदिर रवाना हुई ट्रेन में इस बार नगर के 10 यात्रियों का चयन हुआ है। ये सभी यात्री मंगलवार दोपहर में बस से विदिशा रवाना हुए। बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों का पूर्व पार्षद तोषमणी पंथी ने फूल - माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। मंगलवार शाम को विदिशा से रवाना होने के बाद यह ट्रेन गुरुवार शाम को कामाख्या देवी मंदिर पहुंचेगी।