बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़
सिरोंज| बुधवार से शुरू होने वाली शादियों की धूम के बीच बस यात्रियों की मुसीबत भी बढ़ गई है। बुधवार को बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की भीड़ बनी रही। भोपाल, विदिशा, बासौदा तथा गुना के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने-जाने वाली बसें खचाखच भर कर रवाना हुईं। अनेक यात्रियों को बस में खड़े होकर सफर करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ का असर बस स्टैंड पर भी दिखाई दिया। तीखी धूप से बचने के लिए लोग छांव का सहारा ढूंढ़ते रहे। बस स्टैंड पर दुकान के सामने बने बरामदे में दुकानदारों का अतिक्रमण होने की वजह से यात्रियों को धूप में बैठ कर ही बस का इंतजार करना पड़ा।