एक करोड़ का चूना लगाने वाले चार लोगों पर केस दर्ज
विदिशा| कृषि उपज मंडी के डेढ़ दर्जन व्यापारियों को एक करोड़ पांच लाख रुपए का चूना लगाने वाले चार लोगों पर धोखाधड़ी और धाराओं के तहत कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया है। बरईपुरा निवासी बृजेश जैन की शिकायत पर अरिहंत विहार निवासी प्रकाश चंद साहू, राहुल पुत्र प्रकाशचंद्र साहू, रोहित साहू और शुभम साहू पुत्र संतोष साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इन चारों ने अपनी फर्म से करीब डेढ़ दर्जन व्यापारियों से अनाज खरीदा लेकिन भुगतान नहीं किया। इसके बाद परिवार सहित गायब हो गए। ये चारों करीब एक करोड़ पांच लाख रुपए का चूना लगाकर गायब हुए हैं