पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तिरंगे को साथ लेकर निकाली बाइक रैली

तिरंगे को साथ लेकर निकाली बाइक रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। मंगलवार को युवा ब्राह्मण विकास परिषद ने नगर में एक चल समारोह निकाला।

दुर्गानगर चौराहे से शुरू हुआ चल समारोह शहर के मुख्य मार्गों से होकर ब्रह्म भवन तक पहुंचा। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए ब्राह्मण समाज के लोग बाइक पर सवार होकर निकले। चल समारोह को तिरंगे के साथ निकाला गया। तिरंगे को लहराते हुए इस बाइक रैली में ब्राह्मण समाज के लोग निकले। भाजपा नेता मनोज कटारे ने रैली की शुरूआत की। ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव को चार दिवसीय समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को जहां बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में ब्राह्मण समाज से जुड़े तमाम पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे। इसके अलावा भगवान परशुराम की शोभायात्रा की बुधवार की शाम को निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शाम 4 बजे से परशुराम चौक पेढ़ी से यह शोभायात्रा शुरू होगी, जो कि मुख्य मार्गों से होते हुए माधवगंज चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा को धूमधाम से निकाला जाएगा। पशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा के अलावा अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।

युवा ब्राह्मण विकास परिषद ने निकाला चल समारोह, आज निकालेंगे शोभायात्रा

परशुराम जयंती के पूर्व युवा ब्राह्मणों द्वारा वाहन रैली निकाली गई।

खबरें और भी हैं...