पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगठन... जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों ने ली शपथ

संगठन... जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा|जैन सोशल ग्रुप विदिशा का सत्र 2018-19 के लिए कार्यकारिणी का शपथ विधि, पदग्रहण समारोह और नए सदस्यों की शपथ विधि कार्यक्रम हुआ। जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के पूर्व ग्रुप एक्सटेंशन कमेटी चेयरमैन व विदिशा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राकेश जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर नगर के शिक्षाविद और मनी इंवेस्टमेंट प्लानर मनोज श्रीवास्तव ने विशेष अतिथि के रूप में करियर गाइडेंस व वर्तमान परिवेश में फाइनेंशियल प्लानिंग विषय पर संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के समाज सेवी विकास पचौरी ने देहदान, रक्तदान व नेत्रदान संबंधी जानकारी दी। मनोज श्रीवास्तव व राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित अशोक जैन बर्रो को स्मृति चिन्ह भेंट कर ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप विदिशा मार्गदर्शक इंजी. सुरेन्द्र जैन ने विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। शपथ अधिकारी राकेश जैन ने निर्वाचित अध्यक्ष राजेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रो. संजय जैन, सचिव मीनाक्षी जैन, सहसचिव मनीष सिंघई, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, सहकोषाध्यक्ष प्रो. अमित जैन, संगठन मंत्री संदीप लश्करी, पीआरओ राजेश प्रीत, पीआरओ ग्रीटिंग्स अनूप जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर समता जैन, ऋषभ गोयल, आशा तारण, इंजी. अवनेश जैन, सुनील जैन आिद को शपथ दिलाई

खबरें और भी हैं...