नियुक्ति... विश्वकर्मा जिला संयोजक बने
विदिशा| अखिल भारतीय अन्नदाता किसान संगठन की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में दिनेश विश्वकर्मा को सर्व सम्मति से संगठन को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में किसान शक्ति संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल लोधी, महेंद्र दुबे, सरवन सिंह ठाकुर, शरीफ खान, ऊधमसिंह अहिरवार, अमरसिंह अहिरवार देवी सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।