बीना नदी से खुरई तक की सड़क का डामरीकरण पूरा, मिली सुविधा
पठारी| बीना नदी से खुरई तक की सड़क का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगने वाली यह 10 किलोमीटर की सड़क का निर्माण गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्रसिंह ठाकुर ने 8 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि में स्वीकृत कराया था। अब इस सड़क का कार्य पूर्ण होने से पठारी एवं ग्रामीण अंचलों के लोगों को खुरई के आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण से पठारी के साथ-साथ खुरई के वाहनों को विदिशा, भोपाल जाने में भी सुविधा मिलेगी।