पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घनी बस्ती में खड़ी हो फायर ब्रिगेड

घनी बस्ती में खड़ी हो फायर ब्रिगेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को एडीएम एचपी वर्मा को ज्ञापन देकर बजरिया क्षेत्र में स्थाई रूप से फायर ब्रिगेड खड़ी करने की मांग की। सदस्यों का कहना है कि सोमवार शाम को बजरिया में गैस सिलेंडर फटन से झूलन पीर निवासी सुरेश जैन के मकान में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए आई फायर ब्रिगेड काफी देर से आई थी। बाजार के जाम की वजह से इस क्षेत्र में फायर ब्रिगेड आने में काफी देरी होती है। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शरीफ खान, अब्दुल हक कुरैशी, नवेद अहमद शामिल थे।

खबरें और भी हैं...