पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 80 फीसदी एटीएम में कैश नहीं, बैंक मंे एक लाख की जगह मिल रहे िसर्फ 50 हजार रु.

80 फीसदी एटीएम में कैश नहीं, बैंक मंे एक लाख की जगह मिल रहे िसर्फ 50 हजार रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम से रोजाना करीब 6 करोड़ का होता है ट्रांजेक्शन लेकिन अब हो रहा सिर्फ एक करोड़ का

भास्कर संवाददाता | विदिशा

शहर के लोग कैश के लिए पिछले पांच दिन से एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटक रहे हैं। जिले के लगभग 80 फीसदी एटीएम में पैसा नहीं है। वहीं बैंकों के पास इस समय काउंटर तक पर हर ग्राहक को देने के लिए पर्याप्त राशि नहीं है। बैंक जाने पर भी हर ग्राहक को पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है। पैसे दिए भी जा रहे हैं तो डिमांड के हिसाब से सिर्फ पचास फीसदी। जिलेभर में नोट की किल्लत को देखते हुए मंगलवार को कलेक्टर अनिल सुचारी ने बैंक मैनेजरों से चर्चा की है। इसके अलावा कलेक्टर ने आरबीआई को जिले की डिमांड पूरी करने के लिए पत्र लिखा है। जिले में 25 बैंकों की 128 ब्रांच हैं। इन बैंकों के 150 एटीएम हैं। इसके अलावा शहर में ही अकेले 80 एटीएम हैं। इन सभी को मिला लें तो रोजाना 15 करोड़ रुपए नगदी की जरूरत होती है लेकिन इन दिनों सिर्फ 5 करोड़ नगदी है। जिले के 150 एटीएम में से मंगलवार को 30 में ही नगदी मिला। शहर में तो इससे बुरे हाल रहे। शहर के सिर्फ 12 एटीएम में नगदी रहे । यह समस्या डेढ़ महीने तक रहेगी।

खबरें और भी हैं...