पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजन किशोरी की कराने जा रहे थे शादी, प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर रुकवाई

परिजन किशोरी की कराने जा रहे थे शादी, प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर रुकवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|विदिशा

नाबालिगों के विवाह रोकने के लिए जिले में लाडो अभियान के तहत गठित दल सतत नजर रखे हुए हैं। एक बाल विवाह होने की सूचना पर मंगलवार को लाडो अभियान के प्रभारी मुकेश ताम्रकार, करारिया थाना प्रभारी ने चाइल्ड लाइन की टीम के साथ छीरखेड़ा गांव पहुंचकर एक 13 वर्षीय किशोरी की छात्रा का विवाह होने से रोकने के लिए परिजनों को समझाइश दी। इस किशोरी का विवाह 28 अप्रैल को भोपाल में होने जा रहा था, जबकि 20 अप्रैल को गोद भराई होना थी। प्रशासनिक दल के पहुंचने पर पहले तो परिजन गलत जानकारी देते नजर आए। जब किशारी से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बता दी। कक्षा 7वीं की छात्रा का कहना था कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती बल्कि पढ़ाई करना चाहती है। परिजनों ने किशोरी का विवाह न करने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...