पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज जिले भर मेंे 1620 जाेड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे

आज जिले भर मेंे 1620 जाेड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया के मुहूर्त पर बुधवार को बड़ी संख्या में विवाह समारोह होंगे। एक ओर जहां मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के जिले में 1620 जोड़ों का विवाह हो रहे हैं, वहीं विवाह के अनेक निजी समारोह भी होंगे। इन विवाहों को लेकर पिछले तीन दिन से बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। बाजार में खरीदारों की भीड़ से रह रहकर जाम लग रहा है। मंगलवार को भी शहर के मुख्य बाजार में पूरे दिन ट्रैफिक दबाव देखने को मिला। बर्तन, कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स एवं अन्य दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। जाेरदार खरीदारी के चलते व्यापारियों का काराेबार जमकर चल रहा है।

18 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन के जरिए सैकड़ों युवक-युवतियां दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोड़ों को गृहस्थी के लिए 17 हजार रुपए, कन्या को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 5 हजार रुपए प्रति जोड़े के मान से बर्तन एवं जेवर दिए जाएंगे। कुरवाई में सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को आयोजित होगा। इसमें 180 जोड़ों का विवाह होना है। इस तरह जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कुल 1800 जोड़ों के विवाह होंगे। वहीं 50 निकाह भी होंगे।

खबरें और भी हैं...