40 डिग्री से अधिक पहुंचा दिन का तापमान
विदिशा| सूरज के तेवर अब साफ दिखाई देने लगे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 तथा रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इस संबंध में कृषि महाविद्यालय सीहोर के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि गुरुवार से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा। इस बीच आसमान अब प्राय: साफ रहेगा।