- Hindi News
- National
- मंडप से दूल्हा दुल्हन को उठाया, जांच में बालिग निकली युवती, फिर हुई शादी
मंडप से दूल्हा-दुल्हन को उठाया, जांच में बालिग निकली युवती, फिर हुई शादी
भास्कर संवाददाता | विदिशा/ लटेरी
गुलाबगंज से शादी करने आए 38 वर्षीय दूल्हे और कम उम्र की दुल्हन को घर वालों सहित पुलिस बुधवार दोपहर को मंडी गेट बरईपुरा के एक घर में बने मंडप से उस वक्त ले आई जिस समय वे सात फेरे की तैयारी चल रही थे। मंडप में महिला सशक्तिकरण विभाग, पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम को आते देख वहां मौजूद बाराती और घराती घबरा गए। इसके बाद दुल्हन गायब हो गई। जब दूल्हा और दुल्हन के पिता को पुलिस उठाकर लाने लगी तब अचानक दुल्हन सामने आ गई। दुल्हन का कहना था कि मेरे पिता को नीचे उतारो। इसके बाद पुलिस दुल्हन को भी साथ लेकर जिला बाल कल्याण समिति कार्यालय में आ गई। वहां परिजन दुल्हन की उम्र का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद आयु परीक्षण के लिए दुल्हन को जिला अस्पताल भेजा। एक्सरे के बाद डॉ संजय जैन ने दुल्हन की उम्र 18 साल से ज्यादा बताई। यह घटनाक्रम करीब 3.30 घंटे तक चलता रहा। इसके बाद उनकी शादी हुई।
महिला सशक्तिकरण विभाग के जिला सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश ताम्रकार ने बताया कि दुल्हन ने खुद अपने कथन में अपना जन्म जनवरी 2003 बताई थी। इससे उसकी उम्र सवा 15 साल है। किशोरी 9वीं में पढ़ती थी। किशोरी का कहना था कि मैं पढ़ना चाहती थी लेकिन परिजनों ने शादी के लिए मजबूर किया तो तैयार हो गई। वहीं दुल्हन के पिता का कहना था कि परिवार बहुत गरीब है। दूल्हा संदीप शर्मा गुलाबगंज निवासी है और वह टेंट हाउस संचालक है।
साढ़े तीन घंटे तक चला शादी वाले घर में प्रशासन का ड्रामा, झूठी निकली शिकायत