कच्चे घर में लगी आग, विदिशा से आग बुझाने गई फायर ब्रिगेड
कच्चे घर में लगी आग, विदिशा से आग बुझाने गई फायर ब्रिगेड
विदिशा|पैगयाई गांव में कच्चे घर में बुधवार को आग लग गई। आग लगने की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब दो घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। आग बुझाने के लिए विदिशा से फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ी। आग से घर पूरी तरह जल गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पैगयाई गांव निवासी भूरा अहिरवार के कच्चे घर में आग लगी थी। ग्रामीणों ने ही अपने स्तर आग बुझाने का प्रयास किया।