कार में लगा फायर फाइटर फटा
विदिशा| सिविल लाइंस स्थित श्री हरि वृद्धाश्रम के संचालक वेदप्रकाश शर्मा की कार में लगा आग बुझाने का यंत्र फायर फाइटर अपने अपन ब्लास्ट हो गया। इससे कार के कांच फूट गए और कार में लगा साउंड सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फायर फाइटर में ब्लास्ट के समय कार में कोई नहीं था। यदि कार में कोई सवार होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वेद प्रकाश शर्मा का कहना था कि कार आश्रम के बाहर खड़ी थी। अचानक फायर फाइटर में ब्लास्ट हो गया।