पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक पर आए अज्ञात 2 युवक महिला के गले चेन झपट कर हुए चंपत

बाइक पर आए अज्ञात 2 युवक महिला के गले चेन झपट कर हुए चंपत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बायपास व सरस्वती स्कूल के पास बुधवार की सुबह एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गई। महिला सुबह घूमने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान करीब 7 बजे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने आकर महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद महिला ने घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बालाजीपुरम निवासी शशि राहुल ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके गले से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने चैन झपट ली है। चेन छीनने के बाद युवक भाग निकले। पुलिस ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर बाइक सवारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...