मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में गड़बड़ी की शिकायत
विदिशा| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में गड़बड़ी की शिकायत कुछ जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बुधवार को विदिशा से कामाख्या देवी दर्शन के लिए 122 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ है। इसमें एक ही परिवार के एक से अधिक अपात्र लोगों को भी तीर्थयात्रा के लिए भेजा गया है। इस योजना में काफी गड़बड़ी की जा रही है। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर आरडी अग्निवंशी का कहना है कि तीर्थयात्रियों के नाम रेंडमली सिलेक्ट किए जाते हैं। इससे यह पता नहीं चलता है कि एक ही परिवार के कितने लोग तीर्थयात्रा में जा रहे हैं। इस यात्रा में 60 और 65 साल से कम उम्र के जो लोग यात्रा में जाते हैं, वे अपने घर के किसी बुजुर्ग यात्री के अनुरक्षक के रूप में शामिल होते हैं।