पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, आपका एटीएम ब्लॉक हो गया है, जानकारी दी तो गायब हुए 64 हजार

मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, आपका एटीएम ब्लॉक हो गया है, जानकारी दी तो गायब हुए 64 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गा चौक तलैया निवासी सीमेंट दुकानदार बुधवार सुबह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। दुकानदार ने सिविल लाइंस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकानदार के खाते 64 हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। तलैया निवासी सुनील महावर(29) की नटेरन में सीमेंट की दुकान है।

वे प्रापर्टी ब्रोकर भी हैं। कैश की कमी की वजह से वे मंगलवार को दुर्गानगर एसबीआई एटीएम से रुपए निकाल रहे थे लेकिन उनका एटीएम ब्लॉक की संदेश आया। उनका खाता एसबीआई नटेरन में है। बुधवार सुबह उनके पास कॉल आया कि मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं। सुनील को लगा कि एटीएम ब्लॉक हुआ है इसलिए जानकारी ली जा रही होगी। कॉल पर ठग जानकारी लेता रहा और वे उसके बताए अनुसार जानकारी देते रहे। इस बीच उनके खाते से 64 हजार रुपए निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आते ही वे हैरत में पड़ गए। सुनील ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे एसबीआई का बैंक मैनेजेर बनकर मोबाइल नंबर 9570847649 से मुझे मेरे मोबाइल नंबर 7089490288 पर फोन आया था। अधिकारी समझते हुए एटीएम का नंबर सहित अन्य जानकारी दे दी।

इस दौरान 10 मिनट तक उक्त व्यक्ति से फोन पर मेरी बात होती रही और बातों-बातों में एटीएम का ठीक करने के नाम पर उसने मुझसे मेरे मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर भी लिया। कॉल कटते ही मेरे बैंक खाते से 64 हजार रुपए निकाले गए। मैंने अपने बैंक खाते को लॉक करा दिया।

खबरें और भी हैं...