हादसों के बाद पुलों में सुधार नहीं
गंजबासौदा| विदिशा- अशोकनगर मार्ग पर ग्राम जोहद के समीप बने सगड़ नदी पुल और ग्राम कागपुर के पास बने पुल पर लगातार हादसे होने के बाद भी ना तो पुलों के दोनों तरफ रेलिंग लगाई जा रही है और ना ही संकेतक लगाए जा रहे हैं। दोनों पुल साठ डिग्री मोड़ पर हैं। सिंगल पुल होने के कारण क्रासिंग में चूक होने पर वाहन सीधे नदी में गिरता है। इसी कारण नदी पुल पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उसके बाद भी इन पुलों पर सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।