पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्लब...रोटरेक्ट क्लब ने आयोजित की शतरंज चैंपियनशिप, शुभम को मिले 5100 रुपए

क्लब...रोटरेक्ट क्लब ने आयोजित की शतरंज चैंपियनशिप, शुभम को मिले 5100 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| कृष्णा कॉलोनी स्थित ग्रेविटी लाउंज में रोटरेक्ट क्लब के अंतर्गत शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसे रौनक हार्डवेयर संदीप जैन सिड कम्युनिकेशन एवं शुद्धि ट्रेडर्स ने प्रायोजित किया। चैंपियनशिप में प्रथम शुभम गुप्ता को 5100 रुपए, द्वितीय सागर गुप्ता 2100 रुपए, तृतीय रितिक तिवारी को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में भोपाल एवं बासौदा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन पूर्व सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव पीतलिया, अनिकेत प्रचंड, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रवण लड्ढा द्वारा किया गया। जानकारी क्लब अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित, सचिव अमन शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...