नियुक्ति...असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने कटारे
विदिशा| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गांधी की मंशानुरूप असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।इसमें अजय कटारे को संगठन का जिलाध्यक्ष तथा अंशुज शर्मा एडवोकेट एवं आशीष ठाकुर को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है। संगठन के गठन का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने एवं उनके शोषण को रोकने के लिए अभा स्तर पर किया गया है। संगठन मे अब जिला स्तर पर नियुक्तियां की जा रही है। श्री कटारे की नियुक्ति पर माधवगंज चौराहे पर कांग्रेस नेता शशांक भार्गव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र पीतलिया के नेतृत्व में आतिशबाजी चलाई।