पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेिसयों में छीना झपटी, फिर भी फूंकने से नहीं रोक पाए

सीएम के पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेिसयों में छीना झपटी, फिर भी फूंकने से नहीं रोक पाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुतला जलाने के बाद पुलिस ने हुई छीनाझपटी।

भास्कर संवाददाता|विदिशा

कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी की हुई गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को एडीएम बंगले के पास सीएम का पुतला फूंका। पुतला जलाने से रोकने पर कांग्रेसियों की पुलिस से हल्की झड़प तक हो गई। करीब 10 मिनट तक पुलिस और कांग्रेसियों के बीच खींचतान चलती रही। इस दौरान पुतले को आग के हवाले होने से रोकने में पुलिस ने पूरी कोशिश की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजय चौकसे ने भी सीएम का पुतला जलाने से रोकने के लिए कांग्रेसियों को समझाइश दी। इसके बावजूद कांग्रेसी पुतला फूंकने में सफल रहे।

पुतला जलाने के दौरान हुई छीना झपटी के चलते कुछ कार्यकर्ता आग से बाल-बाल बचे। नेता आनंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि 2007 में गांव की सड़क बनाने की मांग को लेकर चक्काजाम करने के लोकतांत्रिक प्रदर्शन में बने प्रकरण में 10 साल बाद जीतू पटवारी को जेल भेजा जाना शिवराज सरकार की कुंठा की निशानी है।

उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी लगातार जनता और किसानों की पीड़ा को उठा रहे हैं और सरकार अपनी दमनकारी नीति का पोषण कर रही है। इस मौके पर विश्वेंदर सिंह, अशरफ खान, करण राजपूत, विवेक श्रीवास्तव, शरीफ खान, जावेद मंसूरी, शिवचरण शर्मा, योगेश सेन, शादाब शेख, प्रशांत श्रीवास्तव, नाजिश खान, रेहान खान आदि मौजूद रहे।

विधायक जीतू पटवारी की हुई गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

खबरें और भी हैं...