विदिशा| शिव योग फोरम द्वारा साकेत शिशु रंजन के मुख्य
विदिशा| शिव योग फोरम द्वारा साकेत शिशु रंजन के मुख्य प्रवेश द्वार पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ सुबह नौ बजे समाजसेवी अतुल शाह, उदयसिंह चंदेल ने किया। जल सेवा का उद्देश्य वहां से गुजरने वाले राहगीरों को नि:शुल्क ठंडा जल उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर फोरम के सदस्य कुशाग्र दीक्षित, प्रमोद व्यास, आरके तिवारी, राजेंद्र रघुवंशी, भूपेंद्रसिंह, कन्हैयालाल, संजय पांडेय, आरडी शर्मा, नवल गुप्ता, गीता माथुर,उषा बनर्जी, सुनंदा सुंभे, अंजु दुबे, सीमा मिश्रा, पूजा कश्यप उपस्थित थे।