विदिशा| जिले के शमशाबाद, नटेरन, सिरोंज आदि तहसीलों के किसानों
विदिशा| जिले के शमशाबाद, नटेरन, सिरोंज आदि तहसीलों के किसानों को बसों से शाजापुर के लिए रवाना कर दिया गया था। इसमें से शमशाबाद के डंगरबाड़ा क्षेत्र के किसानों को शाजापुर ले जा रही एक बस ने रविवार की रात करीब 11 बजे पट्टन के पास बोलेरो जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन किसानों सहित बोलेरो में सवार दो घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। इन घायलों में एक बरोदा सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि बस चालक काफी तेज व लापरवाही से चला रहा था।
जिससे पट्टन के पास बस चालक ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। बस में करीब 25 किसान सवार थे। घायल किसानों में कालूराम निवासी डंगरवाड़ा, रामचरण विश्वकर्मा, रामदयाल किरार, विजय कुमार, मनमोहन शर्मा, जुगल किशोर सहित बोलेरो में सवार घायलों में राजबाई व पूजा शामिल हैं। कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही की है।