जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, मोबाइल और पैसे छीने
विदिशा| आनंदपुर के भगवंतपुर गांव में जुआरियों ने पुलिस बल के साथ ही मारपीट कर दी। इस मारपीट में पुलिसकर्मी जहां घायल हो गए, वहीं पुलिसकर्मियों के पैसे एवं मोबाइल छीन लिए। जानकारी के अनुसार रविवार की रात में मुखबिर की सूचना पर भगवंतपुर गांव में दबिश देने पहुंचे थाना आनंदपुर के आरक्षक विनोद रघुवंशी, दीपक, देवेंद्र एवं एक अन्य आरक्षक पर 30-40 जुआरियों ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान आरक्षक विनोद रघुवंशी का पर्स एवं मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट में आरक्षक विनोद रघुवंशी गंभीर रूप से घायल है। थाना आनंदपुर पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। एसडीओपी लटेरी फूल सिंह परस्ते का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में थाना आनंदपुर में प्रकरण दर्ज कर लिया है।