बस-ट्रक की भिड़ंत, पांच घायल, दो विदिशा रैफर
गंजबासौदा| सोमवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम उदयपुर माता मंदिर के पास बस और ट्रक की टक्कर में बस ड्राइवर सहित अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस उदयपुर से बासौदा की तरफ आ रही थी तभी माता मंदिर के पास साहबा की और जा रहे ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बस ड्राइवर 22 वर्षीय शोएब खान सहित लमन्या गांव निवासी 60 वर्षीय रामबाई अहिरवार, भिलांए निवासी 18 वर्षीय सुनील शहरिया, मथुरा बाई आदिवासी(40) और कालापाठा निवासी राजेश आदिवासी(35) को चोट आई। घटना के बाद निजी वाहन से घायलों को उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बस ड्राइवर शोएब खान और सुनील शहरिया को गंभीर चोट होने के कारण विदिशा रैफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बस बासौदा जाने के लिए अपने पहले स्टाफ से आगे बढ़ी थी। इसके चलते बस में करीब 10 यात्री ही सवार थे। भिड़ंत मंे ट्रक व बस के परखच्चे उड़ गए।