पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेतवा में श्रद्धालुओं ने किया स्नान, समिति ने श्रमदान

बेतवा में श्रद्धालुओं ने किया स्नान, समिति ने श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने बेतवा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई और गरीब, असहाय लोगों को दान आदि दिया। इस दौरान महिलाओं ने घाटों पर ही मेंहदी, कुमकुम, महावर आदि लगाकर बरगद की पूजन की। वहीं बेतवा उत्थान सेवा समिति और मुक्तिधाम सेवा समिति के बैनरतले सोमवती अमावस्या पर बेतवा के घाटों पर श्रमदान किया गया। बड़ वाले घाट के अलावा लखेरा घाट पर श्रमदानियों ने कचरा एकत्रित किया। इसके बाद कचरा घाटों से बाहर लेकर फेंका।

खबरें और भी हैं...