खाली घर में फटा सिलेंडर देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
बजरिया के पास खाई रोड पर एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान तेज आवाज की गूंज दूर तक सुनाई दी गई। सिलेंडर फटने के बाद आग की लपटों ने घर को चपेट में ले लिया। इसी दौरान मौके पर आसपास के लोग आ गए थे। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड को घटना स्थल पर पहुंचने में काफी देर लग गई। इंतजार के बीच स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक जद्दोजहद कर स्थानीय रहवासियों ने काफी हद तक तक आग बुझा ली थी। आग की वजह से घर में रखा ज्यादातर सामान जल गया है। इससे काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान घर पर कोई भी नहीं था। इससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। यह घर मनोज जैन का होना बताया जा रहा है।