पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंच के पास लगी एलईडी बार बार हुई बंद किसानों को नहीं मिल पाए भोजन के पैकेट

मंच के पास लगी एलईडी बार-बार हुई बंद किसानों को नहीं मिल पाए भोजन के पैकेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई कृषि उपज मंडी परिसर में हुए जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में भोजन के लिए किसानाें काे परेशानी उठाना पड़ी। मंच के पास लगी एलईडी बार-बार बंद होने से शाजापुर के लाइव प्रसारण में सीएम का भाषण भी आधा अधूरा ही देखने को मिला। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम ने भी टोका कि बार-बार प्रसारण क्यो रूक रहा है। वहीं भोजन वितरण के दौरान किसानों की भीड़ जब खाने के पैकेट लेने आॅटो पर उमड़ पड़ी। किसानों की भीड़ को देख भोजन के पैकेट से भरे आॅटो को दूर आयोजन स्थल से काफी दूर ले जाकर खड़ा कर दिया गया। कई किसानों को तो पैकेट तक नसीब नहीं हुए। इसके अलावा किसान सम्मेलन में बासौदा और सिरोंज से कांग्रेस से विधायक भी नहीं आए।

बार-बार बंद होती गई एलईडी: जिला स्तरीय कार्यक्रम में शाजापुर से सीएम के भाषण का सीधा प्रसारण शुरू हुआ लेकिन तकनीकी खामी के कारण कई बार ऐसे हालात बने कि किसान उसे पूरा नहीं सुन पाए।

खबरें और भी हैं...