डीसीसी विदिशा की अशोकनगर पर एक तरफा जीत
69वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका एवं बालक बॉस्केबाल प्रतियोगिता में बुधवार को 16 मैच खेले गए। इनमें कई मैच बेहद रोमांचक रहे। खासकर खेल स्टेडियम में हुआ उज्जैन विरुद्ध इंदौर व नरसिंहपुर विरुद्ध मुरैना का मैच कांटे की टक्कर के रहे। इनमें उज्जैन व मुरैना की टीमों ने जीत दर्ज कराई।
रोमांचक मुकाबले में उज्जैन की टीम ने 32 पाइंट के साथ महज 1 पाइंट से इंदौर को हरा दिया। इसमें सर्वाधिक बास्केट गोल कर खिलाड़ी पीयूष के 14 अंक रहे। पीयूष ने शानदार प्रदर्शन कर 7 गोल किए हैं।
खेल स्टेडियम के मैदान पर ही डीसीसी विदिशा और अशोकनगर के बीच मैच खेला गया। मैच में डीसीसी विदिशा ने एकतरफा जीत दर्ज कराई है। डीसीसी विदिशा के खिलाड़ियों के एक के बाद एक बहुत कम अंतर से गोल दागकर 60 पाइंट का स्कोर खड़ा कर दिया था, जबकि प्रतिद्वंद्वी अशोकनगर की टीम 12 पाइंट ही ले सकी। डीसीसी विदिशा की टीम से हर्ष अग्रवाल ने अकेले ही सर्वाधिक 9 गोल दागकर 18 पाइंट लिए।