विदिशा| मप्र की विभिन्न खेल अकादमियों में चयन प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। इसके लिए आवेदन 9 जून तक किए जा सकते हैं। प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर तीन चरणों में होगी। आयु सीमा 12 से 18 वर्ष रहेगी जिसकी गणना 1 जुलाई 2018 से की जाएगी।