राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 मई से
विदिशा| जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक शुक्रवार को जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्यप्रदेश की राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 मई तक जाएगा। यह आयोजन एसएटीआई के कैलाश सत्यार्थी हाल में होगा। संघ के सचिव और विश्वामित्र अवार्डी दिलीप थापा ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।