लटेरी के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कन्यादान योजना
लटेरी के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल पर बड़ी संख्या में लोग चढ़कर बैठे थे। इस कारण बाउंड्रीवाल गिर गई और 6 लोग घायल हो गए। इनमें से बारेलाल को पैर में फ्रेक्चर होने के चलते विदिशा रेफर किया गया है। वहीं इरफान के पैर में भी फ्रेक्चर है।