विदिशा में शादी 63 जोड़ों की और पंडित आए सिर्फ 22 , विवाह में देरी
विदिशा में शादी 63 जोड़ों की और पंडित आए सिर्फ 22 , विवाह में देरी
रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 80 रजिस्ट्रेशन हुए थे लेकिन मौके पर केवल 63 नव युगल पहुंचे। जिनके विवाह के लिए दोपहर 12 बजे तक केवल 22 पंडित ही उपलब्ध थे। हालांकि महंत रामेश्वर दयाल चतुर्वेदी का कहना था कि बाकी जोड़ों की शादी के लिए 40 पंडित आ गए हैं। नव युगलों को सुबह 9 बजे का समय दिया गया था लेकिन कलेक्टर अनिल सुचारी एसडीएम रविशंकर राय, नपाध्यक्ष मुकेश टंडन समेत अन्य आला अधिकारी दोपहर 12 बजे दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने मौके पर पहुंचे। पंडाल में शादी का जोड़ा पहनने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं था। इस कारण दुल्हनों के परिजन कपड़े की आड़ किए हुए थे ।