पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उनारसीकला से दोपहर तीन बजे हुआ भाजपा की विकास यात्रा का शुभारंभ

उनारसीकला से दोपहर तीन बजे हुआ भाजपा की विकास यात्रा का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनारसीकला से दोपहर तीन बजे हुआ भाजपा की विकास यात्रा का शुभारंभ

लटेरी| भाजपा की विकास यात्रा का शुभारंभ विधानसभा के अंतिम ग्राम उनारसी कलां से प्रारंभ किया गया । सोमवार को अपरान्ह 3 बजे उनारसी कलां में बाजार के मैदान पर विकास यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा के प्रभारी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा व प्रदेश कार्य समिति सदस्य उमाकांत शर्मा भी मौजूद थे। इस यात्रा को सं‍बोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य उमाकांत शर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास के क्षेत्र में उन्नति की है। प्रदेश के किसान पुत्र ने विकास किया है इसलिये हम इस विकास यात्रा के माध्यम से गरीब मजदूर आम लोगों के पास जा रहे हैं ।मुख्य अतिथि श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने इस विदिशा जिले के दूरस्थ अंचल में मुख्य मंत्री व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के माध्यम से जो विकास किया है वह किसी से छिपा नहीं है ।

पहले इस क्षेत्र को कालापानी के नाम से जाना जाता था पर भाजपा की सरकार के बनने के बाद हर क्षेत्र में विकास किया गया है। इस कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष माखन सिंह यादव, सिरोंज के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दांगी, सिरोंज नगरपालिका अध्यक्ष रमेश यादव, लक्ष्मण सिंह बघेल, राममोहन पाराशर, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्राण रघुवंशी आदि ने भी सं‍बोधित किया ।

खबरें और भी हैं...