पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेषज्ञों ने एनसीसी, एनएसस व नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

विशेषज्ञों ने एनसीसी, एनएसस व नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होमर्गाड कार्यालय में सोमवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। इस कार्यशाला में एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े सदस्यों 50 आपदा प्रबंधन आपदा प्रबंधन के तहत प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। पहले दिन व्याख्यान के तहत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व विशेषज्ञों ने अापदा प्रबंधन से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर अहम जानकारियां दीं। कार्यशाल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी की मौजूदगी में हुआ।

डिवीजन कमांडेंट केएस परिहार ने जहां आपदा प्रबंधन अधिनियम की जानकारी दी, वहीं उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व होमगार्ड संगठन में भी बताया। इसके अलावा सिविल डिफेंस एवं अग्नि अापदा प्रबंधन के संबंध में रनदीप सिंह जग्गी डिवीजन वार्डन ने जानकारी दी। इस अवसर पर होमगार्ड कमांडेंट उमेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार को भोपाल से आ रहे एसडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत डेमो किया जाएगा। इससे एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के सदस्य आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम बारीकियां सीख सकेंगे।

खबरें और भी हैं...