ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, युवक की मौत
ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, युवक की मौत
विदिशा|खामबाबा टीला निवासी 35 वर्षीय रामसिंह पुत्र धन्नालाल सिलावट को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। वह हाथ ठेले पर कबाड़ा खरीदता था। यह हादसा ढोलखेड़ी और बागरी गांव के बीच हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। युवक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने छोटे भाई रघुवीर के साथ रहता था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।