पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमदानियों ने च्वन ऋषि के आश्रम से निकाली मिट्टी

श्रमदानियों ने च्वन ऋषि के आश्रम से निकाली मिट्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| एक मई मजदूर दिवस से शुरू हुए विशेष श्रमदान का असर भी बेतवा के घाटों पर नजर आ रहा है। श

इस श्रमदान में अब घाटों की स्वच्छता के साथ पुरातत्व संपदा को भी गंदगी से मुक्त कर करने की मुहिम शुरू हो गई है। मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पाण्डे ने बताया कि श्रमदान के 21वें दिन श्रमदानियों च्वन ऋषि के आश्रम से वर्षाकाल में जमा हुई मिट्टी को बाहर निकाला। इस श्रमदान में एसएटीआई पोलीटेक्निक काॅलेज के छात्रों सहित प्राचार्य एवं प्राध्यापकों व अन्य स्टाफ ने काफी मेहनत की। इस श्रमदान में एडीएम एचपी वर्मा, एसडीएम आरएस राय, पोलीटेक्निक कालेज के प्राचार्य आरके सोनी, अतुल शाह, विजय चतुर्वेदी, हरिहर चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सफाई की।

खबरें और भी हैं...