विदिशा| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर टीला खेड़ी में शुभारंभ हो गया। प्रथम वर्ष के शिक्षा वर्ग में प्रांत के 18 जिलों से 248 शिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्ग का शुभारंभ पूर्व पुलिस अधीक्षक रामेंद्र घुरैया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वर्ग कार्यवाह हेमंत सेठिया ने कहा कि ऐसे वर्गों से मिलने वाला प्रशिक्षण व्यक्तित्व निर्माण का ही भाग है। व्यक्ति निर्माण के तीन महत्वपूर्ण भाग होते हैं,जिसमें स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और बुद्धि क्षमता का विकास शामिल है। इनका समाज निर्माण के लिए उपयोग हो, यही इस वर्ग का उद्देश्य है।