पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिवाइडर से टकराया बाइक चालक, पीछे से आ रही रेत की ट्रॉली ने कुचला, मौत

डिवाइडर से टकराया बाइक चालक, पीछे से आ रही रेत की ट्रॉली ने कुचला, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईदगाह-रामलीला रोड पर रात करीब आठ बजे नगरपालिका अध्यक्ष निवास के सामने एक बाइक चालक डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद पीछे से आ रही रेत से भरी ट्रॉली का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान खामखेड़ा चौकी क्षेत्र के भियाखेड़ी गांव का 28 वर्षीय सोनू यादव पुत्र पर्वतसिंह यादव के रूप में हुई। पीछे एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। युवक रामलीला रोड से बिट्ठल नगर की तरफ जा रहा था। युवक का शव पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची।इससे पहले रविवार को भी एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया था। जब से विदिशा-अशोकनगर रोड पर डिवाइडर का काम शुरू हुआ है तब से रोजाना छोटे-छोटे हादसे हो रहे हैं।

इस बीच वहां मौजूद लोग भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे भी लगाने लगे। लोगों का कहना था कि राशि ठिकाने लगाने के लिए नगरपालिका डिवाइडर बना रही है। नगरपालिका सीएमओ का कहना है कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए यह योजना बनाई गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र झा का कहना है इस मामले में मर्ग कायम किया गया है।

खबरें और भी हैं...