सोमवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक रहा। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री था जबकि सोमवार को इसमें माइनस पाइंट 3 डिग्री की गिरावट रही। इसके विपरीत रात के तापमान में एक दिन में 2.5 डिग्री की उछाल रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
सोमवार को दिन के तापमान में लोगों को मामूली राहत मिली लेकिन रातें ज्यादा गर्म होने से लोगों की बेचैनी और बढ़ गई है। शाम 4 बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे। इससे उमस भरा वातावरण बना रहा। इस बीच उत्तर-पश्चिम से हवाओं का दौर चलता रहेगा। इससे पहले 2 मई को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया था। बीते सात सालों में पहली बार 2 मई को इतना तापमान बढ़ा था। इससे पहले 2 मई 2011 को सर्वाधिक 43 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंचा था। पिछले साल 2017 में 2 मई को अधिकतम तापमान 41 तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर था। कृषि महाविद्यालय सीहोर के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे ।