पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन में गुजारी रात, सुबह गेट पर बैठा युवक तो लगी नींद, गिरने से मौत

ट्रेन में गुजारी रात, सुबह गेट पर बैठा युवक तो लगी नींद, गिरने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप्र के बहराइच जिले के पांच युवक पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे लेकिन गंजबासौदा निकलने के बाद एक युवक नींद के झोंके में नीचे गिर गया। जब तक अन्य युवकों ने ट्रेन की चेन खींची तब तक ट्रेन पांच किमी आगे आ गई। इस बीच जब उसे अस्पताल लेकर भोपाल जा रहे थे तब सांची के पास उसकी मौत हो गई। ये सभी युवक मुंबई में डीजे संचालक के यहां काम करते थे। मृतक युवक डीजे का ऑपरेट करने का काम करता था।

दोपहर में जिला अस्पताल में पीएम के बाद युवक के साथी रोते हुए शव लेकर वापस रवाना हो गए। उप्र के बहराइच जिले के महसी तहसील के बैन सिंह पुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रमोदसिंह पुत्र रणधीर सिंह की मौत ट्रेन के गेट से नीचे गिरने पर हो गई।

साथ में अनिल सिंह, रवि सिंह, पवनसिंह और डेंजर उर्फ प्यारेलाल चौधरी भी थे। अनिल सिंह ने बताया कि हम सभी लोग मुंबई में डीजे संचालक के यहां काम करते हैं। प्रमोद पिछले तीन साल से मुंबई में काम कर रहा था। रविवार को हम लोग पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हुए थे।

खबरें और भी हैं...