हम छू लेंगे आसमां योजना का शुभारंभ भोपाल के माॅडल स्कूल टीटी नगर में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस कार्यक्रम के तहत सीएम ने लाइव प्रसारण के जरिए छात्र-छात्राओं से स्वयं सीधा संवाद किया।
इस दौरान विदिशा की छात्रा कुमारी साक्षी रघुवंशी ने भी सीएम से सवाल पूछा। साक्षी ने सीएम से पूछा कि ‘‘ग्रामीण प्रतिभा को सिविल सर्विस के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वसुविधायुक्त आवासीय छात्रावासों की सुविधा मुहैया कराई जा रही है क्या? छात्रा साक्षी के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि राज्य के ऐसे बच्चे जो उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययन के लिए चयनित होते हैं उनकी फीस राज्य सरकार भर रही है।
सीएम ने यह भी बताया कि सिविल सर्विस क्षेत्र के अच्छे शैक्षणिक कोचिंग संस्थानों से भी सम्पर्क कर शीघ्र ही सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ज्ञातव्य हो कि साक्षी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा गणित संकाय में राज्य की मैरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है।