विदिशा। रघुवंशी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के चुनाव स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला बस स्टैंड पर निर्वाचन अधिकारी बलवीर सिंह रघुवंशी मानोरा एवं प्राणसिंह रघुवंशी खेरुआ के निर्देशन में आयोजित हुए। इसमें अध्यक्ष हीरालाल रघुवंशी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खेरुआ, सचिव लक्ष्मणसिंह रघुवंशी अमऊखेडी, सहसचिव जयसिंह रघुवंशी खेरुआ, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रघुवंशी, मूडरा शेरपुर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।