शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के 248 मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन ग्राम दुपारिया में आयोजित किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ह्दय मोहन जैन, पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ समाज सेवी भारतसिंह यादव, पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मेहताबसिंह यादव ने स्व. इंदिरा गांधी व स्व. राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्योत्सना यादव ने उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्वागत भाषण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मेहताबसिंह यादव ने कहा कि आज जो हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम दिख रहा है। यही मेरे जीवन की पूंजी है। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत मरखेड़कर, शशांक भार्गव, बसंत जैन, कमल सिलाकारी शामिल थे।