- Hindi News
- National
- शिविर...मुख, गला कैंसर व थायराइड रोग निदान शिविर 20 मई को, परामर्श देंगे इंदौर के डॉक्टर
शिविर...मुख, गला कैंसर व थायराइड रोग निदान शिविर 20 मई को, परामर्श देंगे इंदौर के डॉक्टर
विदिशा| सेवाभारती भवन श्रीकृष्ण कॉॅलोनी दुर्गानगर में 20 मई रविवार को सुबह 11 बजे से मुख, गला कैंसर एवं थायराइड रोग से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। चिकित्सा परामर्श एवं जांच एपल हास्पिटल इंदौर के डाॅ. नितिन तोमर एमएस ईएनटी द्वारा की जाएगी। माई हियरिंग एंड स्पीच क्लीनिक भोपाल के डा. ईशा जैन एवं उनकी टीम द्वारा सुनने की जांच की जाएगी। ऐसे बच्चे जो जन्म से ही गूंगे, बहरे हो, सुन या बोल न पाते हो, जिनकी आयु आठ साल से कम हो उनके आपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। सेवाभारती के सचिव राजीव भार्गव ने बताया कि मरीजों के पंजीयन 20 मई रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सेवाभारती भवन, श्रीकृष्ण कालोनी दुर्गानगर में करा सकते हैं। विदिशा से बाहर के मरीज अपना पंजीयन मोबाइल नं. 9827720892 पर करा सकते हैं।